फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार के युवक की मध्य प्रदेश में कुएं में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव नवाजपुर निवासी रूपराम कश्यप के 18 वर्षीय पुत्र मोहित की बृहस्पतिवार रात को मध्य प्रदेश के जिला सतना में कुएं में गिरकर मौत हो गई। वह कंबाइन चलाने गया था।
विज्ञापन

रूपराम ने बताया कि मोहित लगभग 14 दिन पहले मध्य प्रदेश में कंबाइन चलाने के लिए गांव के ही फोरमैन वीर बहादुर सिंह उर्फ कल्लू के साथ गया था। बृहस्पतिवार रात में वह कंबाइन चलाने के बाद उतरकर खेत में पैदल जा रहा था। रात होने के कारण कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई। परिजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। मोहित चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें