फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उन्नाव में बेहोश मिले युवक की पुवायां में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
पुवायां के अजयपाल का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। कानपुर गए पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी 40 वर्षीय अजयपाल उन्नाव में बेहोशी की हालत में मिले। जानकारी पाकर परिजन उनको पुवायां लाए। इलाज के दौरान अजयपाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अजयपाल के भाई उर्वेश कुमार ने बताया कि 23 मार्च को गांव हरना का एक युवक उनके भाई को कानपुर में काम दिलाने के बहाने घर से ले गया था। 24 मार्च को उनके पास कॉल आई कि उन्नाव के राजकीय मेडिकल कॉलेज में अजयपाल है। वहां से अजयपाल को एंबुलेस से शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
बाद में अजयपाल को पुवायां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद अजयपाल ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। अजयपाल की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं। वह बाइक मैकेनिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें