फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलश विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कलश विसर्जन के दौरान फर्रुखाबाद जिले के थाना कायमगंज क्षेत्र के गांव जिराऊ निवासी 28 वर्षीय संतोष कुमार सोमवार शाम करीब चार बजे रामगंगा नदी में डूब गए। उनके साथ में आए लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की शुरू की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर युवक की तलाश बंद कर दी गई। मंगलवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की जाएगी। हादसे के बाद संतोष की पत्नी रीना देवी बेसुध हो गईं। शमशाबाद थाना अध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी के अनुसार युवक नहीं मिल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें