फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पीट-पीटकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
शो​भित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के बंधाह गांव निवासी 19 वर्षीय शोभित की खेत पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों थाने में तहरीर देकर एक चौकीदार व उसके परिवार वालों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

रामबरन ने बताया कि बेटा शोभित मदनापुर कस्बा निवासी बलकार सिंह के ट्रैक्टर से मिट्टी डालता था। शनिवार रात एक चौकीदार ने बेटे से घर पर मिट्टी डालने के लिए कहा। इन्कार करने पर बेटे को धमकी दी गई कि अगर मिट्टी नहीं डाली तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
रामबरन ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे बेटा घर से 200 मीटर दूर वीरपाल के खेत से मिट्टी लेने के लिए गया था। इस बीच चौकीदार अपने परिवार के कई लोगों के साथ लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर खेत पर पहुुंचा। बेटे और दूसरे ट्रैक्टर चालक अरुण निवासी मदनापुर से दो ट्राॅली घर पर मिट्टी डालने के लिए कहा। मना करने पर सभी गालियां देने लगे।
विज्ञापन

डर की वजह से दूसरा ट्रैक्टर चालक भाग गया। आरोप लगाया कि इस बीच सभी ने बेटे की जमकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पिटाई की। उसके सिर पर वार किए। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ग्रामीण की सूचना पर जब भाई श्यामबरन परिवार के लोगों के साथ मौके पर गए तो सभी हमलावर वहां से भाग गए।
पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल ले जाते समय खून से लथपथ बेटे की मौत हो गई। रामबरन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। चौकीदार ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे की जान ली है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गईं हैं। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक शोभित के पिता रामबरन की तहरीर के आधार पर गांव के जौहरी, जागन, उदयवीर, बलवीर, शिवजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

परिजनों का रोते-रोते हुए हुआ हाल-बेहाल
मृतक शोभित के बड़े भाई अंकित ने बताया कि वह गोरखपुर में शटरिंग का काम करता है। छह फरवरी को ही घर आया था। पिता रामबरन खेती करते हैं। तीन बहनें सोनी, अनूपा, रजनी हैं। सोनी और अनूपा की शादी हो चुकी है। वहीं, शोभित की मौत से उसकी मां रामप्यारी व पिता रामबरन का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

रिपोर्ट दर्ज होने पर करेंगे शव का अंतिम संस्कार
घर पहुंचे शोभित के शव को देख भीड़ उमड़ पड़ी। शव को देख हर किसी की आंख नम हो गई। देर शाम परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उनका कहना है कि शव का अंतिम संस्कार रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही किया जाएगा।

शोभित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें