फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। थाना पुवायां गांव गंगाई निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार की खुटार के गांव चमराबोझी स्थित ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अनिल कुमार की पहली शादी छह वर्ष पहले हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही अनिल पत्नी से अलग रहने लगा। अप्रैल में अनिल ने खुटार के गांव चमराबोझी निवासी ईश्वरवती से दूसरी शादी कर ली थी। कुछ दिन वह अपने गांव गंगाई में रहा। दो माह से वह पत्नी के साथ ससुराल चमराबोझी में रहने लगा था। अनिल के पिता रामपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उनके बेटे अनिल और बहू ईश्वरवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी वजह से मंगलवार को अनिल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
चमराबोझी में ही रहने वाली रामपाल की पुत्री रिंकी की सूचना पर वह गांव पहुंचे। रामपाल ने इसके बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने अनिल के ससुराल वालों से पूछताछ की। रामपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि अनिल के परिजन उसकी पत्नी ईश्वरवती के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें