अमरनाथ का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कांट। ग्राम टांडा पर्वतपुर निवासी 25 वर्षीय अमरनाथ की करंट लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।अमरनाथ टेंट हाउस में काम करते थे। शनिवार की रात करीब 9 बजे वह ट्रैक्टर पर चढ़कर टेंट का पाइप उतार रहे थे। इस दौरान वह विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। संवाद
करंट लगने से युवती की मौत
सिंधौली। कस्बा निवासी 18 वर्षीय मधु को रविवार को करंट लग गया। परिवार के लोगों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। संवाद