फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर से गिरे युवक की पहिए के नीचे आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के कुरेली गांव में रविवार दोपहर पीलीभीत जिले के थाना करेली क्षेत्र के अमखिरिया गांव निवासी 20 वर्षीय कुंभकरण की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनका खेत निगोही थाना क्षेत्र के कुरेली गांव में है। रविवार दोपहर कुंभकरण अपने भाई के साथ ट्रैक्टर से खेत पर खाद लगाने के लिए जा रहा था। इस दौरान झटका लगने से कुंभकरण गिरकर पिछले पहिए के नीचे आ गया। उसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां देर शाम उसकी मौत हो गई। वह अविवाहित था। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें