फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी से कहासुनी के बाद खा लिया जहर, युवक की मौत

विज्ञापन
आमिर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद की नमाज के बाद थाना सदर बाजार के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक 32 वर्षीय आमिर की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद आमिर ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

सैफ ने बताया है कि भाई आमिर की शादी कन्नौज की रहने वाली इस्मत जहां के साथ हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा हैदर है। बताया कि करीब दो माह से भाभी मायके में रह रही हैं। ईद की नमाज पढ़ने के बाद भाई ने घर आकर अपनी पत्नी से फोन पर बात की। बेटे के हालचाल लेते हुए उसे दिखाने की बात कही।
बच्चे से बात न होने पर भाभी और भाई के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आमिर ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर छत पर गए तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। वह उल्टी कर रहे थे। परिवार के लोगों के साथ तुरंत उनको लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उपचार के दौरान आमिर ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि आमिर चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी एक बहन है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में अभी तक पता चला है कि पत्नी से कहासुनी के बाद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
आमिर ने ईदगाह में खिंचवाई थी दोस्तों के साथ फोटो
परिजनों ने बताया कि गदियाना स्थित छोटी ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद भाई ने दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाई थी। कहा था कि स्टेटस लगा लेना, लेकिन थोड़ी देर बाद ही आमिर के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर दोस्त दौड़ पड़े। मेडिकल कॉलेज में आमिर के शव को देख दोस्त सदमे में आ गए। मृतक के भाई सरताज, सहजाद, सैफ का भी बुरा हाल हो गया।

आमिर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें