फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
गोविंद उर्फ विकास सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मोहल्ला याकूबपुर में गोविंद सिंह उर्फ विकास (24) की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में वह लहूलुहान अवस्था में मिला। उसे गोली लगी थी और पास में तमंचा पड़ा था। विकास को घरवाले सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, विकास ने गोली मारकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को विकास के पिता सुखपाल ने बताया कि घटना के वक्त वह तथा अन्य परिजन घर में मौजूद थे। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे विकास कहीं बाहर से घर आया और ऊपरी मंजिल पर जाने लगा। इस दौरान उसकी मां ने उसे आवाज दी, लेकिन वह बिना कुछ कहे-बोले छत पर चला गया।
कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज सुनकर घरवालों के साथ वह छत पर कमरे की तरफ गए, लेकिन वहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की तोड़कर वह किसी तरह कमरे में दाखिल हुए तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। विकास अंदर कमरे के फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच-पड़ताल कर घटना से संबंधित जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। सुखपाल ने पुलिस को बताया कि पुत्र की किसी से कोई बात नहीं हुई।
सीएचसी पर विकास का परीक्षण करने वाले डाॅ. रवीश ने बताया कि गोली सीने में बाईं तरफ लगने के बाद आर-पार हो गई। विकास दो भाइयों मे छोटा और अविवाहित था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह प्रयागराज में काम कर रही राजस्थान की एक सड़क निर्माण कंपनी के लिए काम करता था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। तमंचा कहां से आया, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें