फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रोकी गई श्रमजीवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक (30) की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने के चलते श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाने के बाद यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब करीब दस बजे पंडित रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन के पास हिमगिरी एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई। चालक ने पावर केबिन को मेमो दिया। इसके बाद कंट्रोल को सूचित किया। कंट्रोल के आदेश पर श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिस्मिल स्टेशन पर रोक दिया गया। रोजा जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस बीच करीब 45 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। जीआरपी ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, पर कोई कामयाबी नहीं मिली। शव के फोटो को सोशल मीडिया पर डाला गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें