फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
सियाराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी 32 वर्षीय संजय प्रजापति की सोमवार शाम ककराह गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने पुलिस पर ट्रैक्टर को छोड़ने का आरोप लगाते हुए शव को शाहजहांपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी व ट्रैक्टर को कब्जे में लेने की मांग की। सीओ के आश्वासन पर सवा घंटे बाद जाम खुलने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

संजय, जलालाबाद के बारहपत्थर चौराहे पर स्थित एक दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मौरंग बजरी ढोने का काम करते थे। सोमवार की शाम बाइक से वह अपने घर के लिए जा रहे थे। संजय के छोटे भाई अनुज कुमार ने बताया कि करीब साढ़े सात बजे भाई संजय शाहजहांपुर हाईवे पर स्थित गांव ककरहा के सामने पहुंचे।
इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से भाई घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संजय को नगरिया सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा लेकिन रास्ते में ही संजय कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर घर के लिए चल दिए। उन्हें पता चला कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़ दी। इससे नाराज परिजनों ने शाहजहांपुर हाईवे पर शव को गांव के मोड़ पर रखकर जाम लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेने के साथ चालक को पकड़ा जाए।
जाम की सूचना पर अल्हागंज व कांट थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी की न सुनी। इस बीच पहुंचे तहसीलदार अनुराग यादव व सीओ जलालाबाद अजय राय ने मृतक के परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। सीओ ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा।

एक साल में परिवार में तीन मौतें...नम हुई हर आंख
परिजनों के अनुसार, पिछले साल जून में संजय के भाई अनुज की पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसके तीन माह बाद संजय के पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई और अब संजय की जान चली गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। संजय दो भाइयों में बड़े थे। परिवार की जिम्मेदारियां थीं। शव को देख उनकी पत्नी शशि का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। वह जाम के दौरान कई बार बेहोश हुईं। महिलाओं ने मुंह पर पानी छिड़का। परिवार की महिलाओं ने शशि को संभाला। उनके छह वर्षीय बेटा रिषभ व चार वर्षीय रौनक हैं। वहीं, जाम के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हादसे में घायल हुए युवक की मौत

शाहजहांपुर। सीतापुर के थाना पिसावां क्षेत्र के सेंजकला गांव निवासी 38 वर्षीय सियाराम की सोमवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के भाई राजेश ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में उनकी ननिहाल है। 12 अप्रैल को भाई सियाराम अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक से सल्लिया गांव स्थित रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात को वापसी के दौरान जेबीगंज क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए थे।
पसगवां सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां सोमवार रात भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई की शादी नहीं हुई थी। संवाद
-
हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बंथरा स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने बुधवार की शाम हादसे में गंभीर रूप से घायल पिपरौली गांव के 75 वर्षीय छिंदर सिंह की मौत हो जाने के मामले में उनके पुत्र गज्जन सिंह ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ अप्रैल की शाम उनके पिता तिलहर से बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर बंथरा के पास मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चालक का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
-
हादसे में पति घायल, पत्नी ने कराई रिपोर्ट

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में चिनौर निवासी बेबी सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पति महेश चंद्र 19 फरवरी की शाम अवंतीवाई पार्क के पास बाबू सब्जी वाले की दुकान पर गए थे। इस बीच पुवायां की तरफ से आए बाइक सवार ने पति को टक्कर मार दी जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

सियाराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सियाराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें