मृतक नीशू मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत :परिजन
खुटार। नगर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी राजेश मिश्रा के 23 वर्षीय पुत्र नीशू मिश्रा की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बुधवार शाम साढ़े सात बजे नीशू बाइक से बंडा रोड स्थित एक ढाबे पर खाना लेने गया था। कुछ देर बाद वह खाना लेकर वापस घर आ रहा था। बंडा रोड पर ईदगाह मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। इससे बाइक साइड में गिर गई और नीशू ट्रक के नीचे आ गया और अगले पहिए के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पाकर कार्यवाहक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। नीशू के पिता राजेश मिश्रा, मां गुड्डी देवी और भाई अभिषेक रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
मृतक नीशू मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत :परिजन