फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कंटेनर की टक्कर लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र में बुधवार को हुए हादसे में घायल कोटरा गांव निवासी 30 वर्षीय नीरू की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

भाई रामशंकर ने बताया कि नीरू की पत्नी दो साल पूर्व दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी। भाई मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करते थे। बुधवार को भाई घर से करीब एक किलोमीटर दूर मोहदियापुर स्थित साप्ताहिक बाजार में गए थे।
वापसी में पैदल आ रहे नीरू को बाजार के सामने कंटेनर की टक्कर लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन व भांजी घायल

बंडा। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन व भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बंडा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया रसूलपुर निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार अपनी बहन पुष्पा देवी व भांजी निशा के साथ बाइक से दवाई लेने पुवायां जा रहे थे। बंडा-खुटार मार्ग पर मोहल्ला मुरादपुर के पास अंसारी धर्मकांटा के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक में टक्कर लग गई। इसमें तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों को बंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। अनिल कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, उनकी बहन पुष्पा देवी व भांजी निशा देवी की हालत में सुधार है। संवाद

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

तिलहर। थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव कबरा हुसैनपुर निवासी राजेंद्र पाल सिंह बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब वह गैस सिलिंडर भरवाने के लिए बाइक से तिलहर आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह हाईवे स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात कार से उनकी बाइक से टक्कर लग गई। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सीएचसी तिलहर पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद

ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में साउथ सिटी कॉलोनी की रहने वाली सरकारी शिक्षिका निधि गुप्ता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे वह स्कूल से स्कूटी से घर लौट रहीं थीं। बरेली मोड़ के पास चालक की लापरवाही के चलते ट्रक की टक्कर लगने से वह घायल हो गईं। चालक मौके से भाग गया। इसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद

ई-रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज



शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी दिनेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर की दोपहर भाई की पत्नी लक्ष्मी व बेटी रिया मंडी से घर लौट रहीं थी। मिशन स्कूल के पास चालक की लापरवाही से ई-रिक्शा दोनों के ऊपर पलट गया। हादसे में दोनों को काफी चोटें आईं। उन लोगों का उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें