फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत  

Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तिलहर क्षेत्र में पड़लिया रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की रात ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। 
विज्ञापन

सीतापुर के थाना महोली क्षेत्र के गांव वीसूपुर निवासी 23 वर्षीय लालता यादव के पिता मिश्रीलाल मेरठ में मेहनत मजदूरी करते हैं। लालता भी उनके साथ रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार की रात लालता सीतापुर से ट्रेन में सवार होकर मेरठ जा रहा था। ट्रेन में भीड़ होने के कारण लालता बोगी में गेट के पास खड़ा था। रास्ते में तिलहर स्टेशन से आगे पड़लिया रेलवे क्रासिंग के पास लालता ट्रेन से गिर गया। किसी ग्रामीण की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस से रात करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे इलाज के दौरान लालता ने दम तोड़ दिया। लालता के पास मिली डायरी में लिखे फोन नंबरों के आधार पर पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिवार वाले शव अपने साथ सीतापुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें