फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संवाद : राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

विज्ञापन
आरएसएस की ओर से विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित लोग। स्रोत : आरएसएस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शाहजीपुर महानगर की ओर से शनिवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र, समाज, संस्कृति और वर्तमान समय की चुनौतियों से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मुनीश ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को व्यक्तित्व विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। सकारात्मक सोच, अनुशासन, संस्कार और सेवा भाव के साथ युवा देश को नई दिशा दे सकते हैं।
अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने की। संचालन महानगर कार्यवाह नवनीत ने किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न और विचार रखे। कार्यक्रम में जयशंकर ओझा, डॉ. आलोक, डॉ. सुखदेव, रवींद्र, रामकुमार, वंशराज, संदीप, दिव्यांश, कर्तव्य, हर्षित, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें