फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल टावर पर पांच दिन बाद फिर चढ़ गया युवक

विज्ञापन
तिलहर के कछियानी खेड़ा ​स्थित मोबाइल टॉवर से आकाश यादव को नीचे उतारते पुलिसकर्मी व टाूवर के कर्
विज्ञापन
बीएसएनएल टीम और पुलिस के समझाने पर पांच घंटे बाद उतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में बीएसएनएल के माइक्रोवेब टावर पर मीरानपुर कटरा की रामनगर कॉलोनी निवासी युवक आकाश यादव रविवार को फिर चढ़ गया। इससे पांच दिन पहले भी वह पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा था।
बीएसएनएल के कर्मचारियों की टीम और पुलिस बल लेकर पहुंचीं सीओ इशिका सिंह से उसने एडीएम वित्त के वायदे के अनुसार सेना में नौकरी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। हालांकि, पांच घंटे तक टावर पर रहे आकाश को बीएसएनएल की टीम ने सोमवार को सुबह छह बजे नीचे उतार लिया। बाद में उसे इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहली बार टावर पर चढ़ने के बाद आकाश को बरेली के मानसिक रोग अस्पताल रेफर किया गया था। शुक्रवार को परिजन उसे घर ले आए। कुछ घंटे बाद देर रात करीब 1:30 बजे वह घर से बिना बताए कहीं निकल गया। शनिवार और रविवार को दिनभर घरवाले उसकी तलाश में रिश्तेदारियों में भटकने के बाद पुलिस के पास पहुंचे।
पुलिस उसका सुराग लगा पाती, इससे पहले देर रात करीब एक बजे उसने फिर उसी टावर पर चढ़कर सभी को चिंता में डाल दिया। सूचना मिलने पर सीओ इशिका सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने मोबाइल टाॅवर टेक्नीशियन को ऊपर भेजा। उसके समझाने पर आकाश ने सेना में नौकरी नहीं मिलने की शिकायत की।
बाद में नीचे उतरने पर उसे तत्काल सीएचसी भेजा गया। वहां उसकी स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

दोबारा टावर पर चढ़ने की चेतावनी दे गया था आकाश
टावर पर दोबारा चढ़ने वाला आकाश पहली बार नीचे उतारे जाने पर बरेली के मानसिक रोग अस्पताल रवाना होते वक्त पुलिस को यह चेतावनी देकर गया था कि एडीएम के वायदे के अनुसार सेना में नौकरी नहीं मिलने पर रविवार को फिर टावर पर चढ़ जाएगा। रविवार को सुबह से लेकर रात दस बजे तक टावर के पास पुलिस की ड्यूटी रही। देर रात पुलिसकर्मियों के वहां से लौटने के कुछ घंटे बाद ही आकाश फिर टावर पर चढ़ गया।

मानसिक रूप से बीमार बताए गए आकाश को दूसरी बार भी टावर से सकुशल नीचे उतार लिया गया है। उसका उपचार कराया जा रहा है। उसके घरवालों से भी कहा गया है कि उस पर लगातार निगरानी रखें।
विज्ञापन

-इशिका सिंह, सीओ
-
मोबाइल टावर के तकनीशियन को टावर की सीढि़यां तत्काल हटाने और निचले हिस्से पर लोहे की ग्रिल अथवा जाल से बंद कराने के निर्देश दिए हैं। यह काम मंगलवार तक हो जाएगा।
-जीत सिंह राय, एसडीएम

तिलहर के कछियानी खेड़ा स्थित मोबाइल टॉवर से आकाश यादव को नीचे उतारते पुलिसकर्मी व टाूवर के कर्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें