शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बाबूजई निवासी सुनील कुमार की तहरीर पर दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे मोहल्ले का ही रहने वाला मुन्ना और उसका भाई गाय को पीट रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट कर दी और ईंट-पत्थर चला दिए। आरोप है कि दोनों ने उनका सिर पकड़कर जमीन पर पटक दिया।
सिर व मुंह में चोट आने से वहीं बेहोश हो गए। सूचना पर आए घरवालों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज से आए तो दोनों भाइयों ने उन्हें दोबारा जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी। संवाद