फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामलीला देखने जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर में रामलीला देखने जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर तमंचा तानने और लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। घायल युवक का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बड़ा नीम निवासी जान मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार शाम छह बजे उनका भतीजा अकील रामलीला देखने जा रहा था। आईटीआई के पास शन्नू, उसका भाई ममनून और तीन अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि शन्नू ने अकील की कनपटी पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने रॉड से हमला कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियार से भी मारा।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अकील को एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ सिटी देवव्रत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें