तिलहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात मोहल्ला उम्मरपुर निवासी फरदीन को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो में मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग व आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस ने वीडियो की पड़ताल कर आरोपी की पहचान फरदीन के रूप में की। देर रात पुलिस टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। संवाद