फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलक लगाने पर युवक और परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। तिलक लगाने पर दूसरे समुदाय के युवक ने सिंधौली के गांव नगला बलेटू निवासी चेतराम और उसके परिवार की महिलाओं को पीट दिया। घटना 27 नवंबर की है, लेकिन सिंधौली पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

चेतराम ने मंगलवार को सीओ को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 27 नवंबर को वह चाट के ठेले पर गया था। वहां मौजूद गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक उनसे कहने लगा कि अनुसूचित जाति का होने के बाद भी तिलक क्यों लगाया है। चेतराम ने कहा कि तिलक कोई भी लगा सकता है, इस पर आरोपी गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।
विवाद बढ़ने पर चेतराम घर लौट आए और मां फूलमती, पत्नी अनीता, परिवार की सत्यवती, निर्मला सहित अन्य परिजनों के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपी ने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए वहां भी मारपीट की। साथ गई महिलाओं को भी पीटा।
विज्ञापन

चेतराम ने सिंधौली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर सीओ को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें