फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की मौत, आठ दिन से था लापता

विज्ञापन
राजू सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली के मूड़ा फत्तेहपुर गांव निवासी 31 वर्षीय राजू सिंह की शुक्रवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह करीब आठ दिन से लापता था। थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। परिजनों के अनुसार, राजू के पास 50 हजार रुपये थे लेकिन उसके पास से रुपये नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


सुरेश कुमार ने बताया कि छोटे भाई राजू की ससुराल निगोही क्षेत्र में हैं। उनकी पत्नी गीता देवी मायके गई हुई थी। 13 जून को राजू घर आया और थोड़ी देर बाद निगोही जाने की बात कहकर बाइक से चला गया। शाम तक वह वापस घर नहीं आया तो चिंता हुई। कॉल करने पर फोन बंद मिला। 16 जून को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तब से लगातार उसे तलाश किया जा रहा था।
शुक्रवार की शाम निगोही पुलिस से राजू की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि राजू निगोही थाना क्षेत्र में रेलवे क्राॅसिंग के पास खंती में बेहोशी की हालत में मिला था। तब से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें