फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घुंघचाई से युवक का अपहरण कर लाए खुटार, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
खुटार में पकड़े गए निरवैल सिंह के अपहरण के आरोपी। स्रोत : पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। परिवार की महिला को मेसेज करने से खफा खुटार के कुछ लोग पीलीभीत के थाना घुंघचाई के गांव (दिलावरपुर) ददोल कॉलोनी निवासी निरवैल सिंह का अपहरण कर खुटार ले आए। घुंघचाई पुलिस ने निरवैल को छुड़ा लिया है और दो आरोपियों को थार गाड़ी सहित पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन




निरवैल सिंह की मां रंजीत कौर ने हेल्पलाइन नंबर 1076 और घुंघचाई पुलिस को सूचना दी कि सोमवार सुबह निरवैल के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने निरवैल सिंह को इंजन का सामान आने की बात कहकर सामान लेने गांव के पास भट्ठे बाहर बुलाया।
निरवैल भट्ठे पर गया तो थार गाड़ी से आए चार लोग निरवैल को पीटने लगे और जबरन गाड़ी में डालकर चले गए। रंजीत कौर ने पुलिस को थार का नंबर भी बताया। अपहरण की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन




घुंघचाई थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर सर्विलांस सेल के माध्यम से निरवैल के मोबाइल और उसको कॉल करने वाले नंबर का पता लगवाया गया तो दोनाें की लोकेशन खुटार के गांव मलिका के पास मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ मलिका के पास एक दूध डेयरी पर दबिश दी। यहां से निरवैल सिंह को ढूंढ़ निकाला।
मौके से क्षेत्र के ही एक गांव के अमरजीत सिंह और पास के ही दूसरे गांव के गोरा गिल को थार गाड़ी सहित पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि निरवैल सिंह उनके परिवार की एक महिला को मोबाइल पर मेसेज भेजता था, इससे वे लोग नाराज थे। इस कारण वह निरवैल को पकड़ लाए हैं।

घुंघचाई पुलिस निरवैल के साथ ही आरोपियों और थार गाड़ी को खुटार थाने लाई। लिखापढ़ी के बाद पुलिस सभी को पीलीभीत ले गई है। जयशंकर सिंह ने बताया कि रणजीत कौर की ओर से निरवैल सिंह का अपहरण करने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।





बुटीक सेंटर के पंफलेट से मिला था महिला का नंबर

आरोपियों के परिवार की एक महिला ने खुटार में बुटीक सेंटर खोला है। इसके लिए तमाम स्थानों पर पंफलेट लगवाने के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया गया था। निरवैल सिंह को सोशल मीडिया से महिला का मोबाइल नंबर मिल गया और वह महिला को परेशान करने लगा। महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें