फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। कस्बे की एक कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर युवक के साथ रह रही एक गांव की 23 वर्षीय युवती की मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। पिता का आरोप है कि युवती ने शादी का दबाव बनाया तो साथ रह रहे युवक ने उससे मारपीट की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री पिछले दो वर्ष से एक युवक के साथ एक कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रही थी। करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का मामला भी दर्ज कराया था। बाद में लोक लज्जा के कारण पुत्री को युवक के साथ रहने की इजाजत दे दी।
आरोपी युवक पुत्री को शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुत्री शादी के लिए कहती तो वह बहाना बनाकर टाल देता था। मंगलवार को पुत्री ने जब फिर से उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे पीटा। इससे परेशान होकर पुत्री ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें