फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चारपाई पर सो रहे युवक की सर्पदंश से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बारहपत्थर चौराहे के पास शाहजहांपुर मार्ग के किनारे विश्रामनगर में रविवार की रात सर्पदंश से 25 वर्षीय धर्मेंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर सोमवार को ढाई घाट के गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पिता रामदास ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे चारपाई पर सो रहे उनके बेटे धर्मेंद्र के कान में सर्प ने डस लिया। पता लगने पर वह सभी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार से फायदा नहीं होने के कारण रेफर किए जाने पर उसे घरवाले राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही धर्मेंद्र की मौत हो गई। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी कुमकुम सहित साढ़े तीन साल के बेटी और छह माह का एक बेटा है। धर्मेंद्र की मौत से पत्नी समेत परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद

ग्रामीण को सांप ने डसा, झाड़फूंक कराने में चली गई जान

बंडा। ररुआ गांव में रविवार की रात गन्ने के खेत में सिंचाई करने के दौरान 45 वर्षीय शिवकुमार को सांप ने डस लिया। जहर के असर से उन पर बेहोशी छाई तो उनके पुत्र हर्षित ने उनकी कई जगह झाड़-फूंक कराई। इससे शिव कुमार की हालत सुधरने के बजाय गंभीर हो गई। बाद में इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। शिव कुमार की मौत से पत्नी विमला देवी, पुत्र हर्षित और वर्षित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें