फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Firing: शाहजहांपुर में समूह से निकाले जाने पर महिला पर फायरिंग, बाल-बाल बची

Mon, 18 Jul 2022 02:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा थाना इलाके के गांव हथौड़ा बुजुर्ग की रहने वाली शबाना स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। उन्होंने एक महिला को अपने समूह से निकाल दिया था। समूह से निकाले जाने पर महिला के भाई ने फायर की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में महिला पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिस समय महिला अपने घर की छत पर थी, उसी दौरान फायरिंग की गई। गनीमत यह रही कि महिला को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना इलाके के गांव हथौड़ा बुजुर्ग की रहने वाली शबाना स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। आरोप है कि उन्होंने एक महिला को अपने समूह से निकाल दिया था। इसके चलते महिला रंजिश मानने लगी थी। उसे समूह से निकाले जाने पर महिला का भाई भी काफी नाराज हुआ।

रविवार रात शबाना अपने घर की छत पर खड़ीं थीं। तभी महिला का भाई दो अन्य लोगों के साथ वहां आया और फायर कर दिया। फायरिंग में शबाना बाल-बाल बच गई। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें