फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक ले गए बदमाश

Sun, 09 Jun 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक गोविंद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव राजपूतपुर चित्ती निवासी गोविंद सक्सेना (25) की शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बदमाश उसकी बाइक भी ले गए। अभी हत्या की वजह नहीं पता चली है। हत्यारोपी को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गोविंद शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाइक की किस्त जमा करने के लिए मदनापुर गया था। दोपहर में वापस आ रहा था। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर मोड़ पर उसे दो लोग मिले और लिफ्ट मांगी। वे लोग उसकी बाइक पर बैठ गए। बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। गांव के बाहर उसे खून से लथपथ पड़ा देखकर एक ग्रामीण ने उसके घर में सूचना दी। पिता विश्राम व अन्य परिजन भागे-भागे मौके पर पहुंचे। यहां उन्हें बाइक नहीं मिली। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजन किसी रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला बाइक लूटने के लिए गोली मारने का लग रहा है। गोविंद की एक साल पहले ही शादी हुई थी। मदनापुर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि लिफ्ट लेने के बाद गोली मारने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही वारदात का सही कारण पता चल सकेगा। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो लोगों द्वारा गोविंद को गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

अशोक कुमार मीणा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें