फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुनारा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की चैंपियन बनी बितौनी

Sun, 09 Jun 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुशी मनाते सुनारा  प्रीमियर  लीग  की विजेता टीम के ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव सुनारा बुजुर्ग में चल रहे सुनारा प्रीमियर लीग में बितौनी की टीम ने सुनारा इलेवन को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन

सुनारा इलेवन टीम के कप्तान अंकित पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सुनारा इलेवन की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। बल्लेबाज मोनीश ने 38 और हर्षित सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी बितौनी की टीम ने 11.4 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। विकास मिश्रा ने 40, सचिन ने 35 और मोसिन ने 30 रन बनाए।
विज्ञापन

विकास मिश्रा मैन ऑफ द फाइनल चुना गया। आयोजक विकास पांडे ने विजेता टीम को 51 सौ रुपये, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। उप विजेता टीम को 25 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग अंकित मिश्रा और सत्यम गिरि ने की। कमेंटरी सूरज पांडे और वाशिम खान ने की। मैच देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें