रोजा (शाहजहांपुर)। कानपुर-जम्मू तवी सुपरफास्ट ट्रेन से लुधियाना जा रहे सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र के गांव बकैना निवासी राकेश बुधवार शाम करीब छह बजे स्थानीय जंक्शन पर चलती ट्रेन में बोगी बदलने का प्रयास करने पर पैर फिसलने से रेलवे ट्रैक पर जा गिरे और उनके दोनों पैर ट्रेन से कट गए। मौके पर मौजूद जीआरपी ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
हादसे के वक्त राकेश के साथ उनके पुत्र विशाल, बहनोई रामसेवक और भांजी रोहिणी भी थे। विशाल ने बताया कि हरदोई स्टेशन पर वह सभी जल्दबाजी में स्लीपर कोच में बैठ गए। स्थानीय जंक्शन जनरल बोगी में जाने को उसमें चढ़ने का प्रयास करते ट्रेन चल दी। नतीजे में यह हादसा हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में राकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद