फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की डाल गिरने से युवक की मौत

Sun, 05 Jun 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाग की रखवाली करते समय सिर पर पेड़ की डाल गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मोहल्ला सरांय निवासी 34 वर्षीय जाकिर ने गांव परशुरामपुर में आम का बाग मोल लिया था। वह आम की रखवाली करने के लिए रात को बाग में ही सोता था। शनिवार की सुबह आई तेज आंधी में एक डाल टूटकर पेड़ पर ही अटक गई थी। पेड़ के बीच में अटकी डाल पर जाकिर ने ध्यान नहीं दिया और वह उसी पेड़ के नीचे सो गया। रविवार सुबह तड़के करीब तीन बजे तेज हवा के झोंके में पेड़ पर अटकी डाल नीचे जाकर जाकिर के सिर पर जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से उसके घर में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें