फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक का फंदे से लटका मिला शव, पत्नी से चल रहा था मनमुटाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी गांव निवासी विनयपाल (31) की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। उनका पत्नी से मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन

मृतक के भाई सूरजपाल ने बताया कि विनयपाल की शादी करीब तीन साल पहले हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के दिउरिया गांव निवासी वीनू के साथ हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं थी। विनयपाल का पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। तीन-चार दिन पहले ही वीनू मायके चली गई थीं।
सूरजपाल के मुताबिक, अंदेशा है कि शुक्रवार को विनयपाल की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने कमरे में पंखे पर कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। रात करीब आठ बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें