फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहाते समय तालाब में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। इनायतपुर गांव के पश्चिम तालाब में सोमवार को दोपहर नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से गांव के 25 वर्षीय बागेश की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव के नरवीर ने बताया कि उनका बड़़ा पुत्र बागेश गांव के लोगों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में पहुंच गया। उसे डूबते देख साथ गए लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे तालाब से निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे।
वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। बागेश पेशे से मजदूर और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से भाई अवधेश और सुखदेव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बागेश के पिता भी सदमे के कारण बोल भी नहीं पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-
शारदा नहर में तीसरे दिन मिला निगोही के राशिद का शव

पुवायां। शारदा नहर में डूबे निगोही के मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर के एसी मैकेनिक राशिद का शव तीसरे दिन बरामद हो गया है। राशिद शनिवार दोपहर अपने दोस्त मोहल्ले के ही रामजीत, तस्लीम और अतुल के साथ नहाने के लिए बाइक से गांव नवाबपुर गंगा में शारदा नहर पर आए थे। चारों दोस्त ऊंचागांव झाल के पास नहा रहे थे। झाल के कारण नहर के तेज बहाव में राशिद नहर में बह गए थे। सोमवार को परिजन सुबह ही शारदा नहर में घटनास्थल पर पहुंचे तो राशिद का शव उतराता मिला।
राशिद का शव मिलने से मां ताहिरा बेगम, भाई कासिद, वासिद का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि शव बरामद हो गया है। परिजन यदि कोई तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें