रोजा। थाना क्षेत्र की आईटीआई काॅलोनी निवासी बालेश गुप्ता (25) की बृहस्पतिवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
शाम करीब छह बजे उनका शव भाई श्याम गुप्ता को घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बालेश अविवाहित थे। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद