फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद युवक की मौत

विज्ञापन
गुरविंदर सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
खुटार। महोलिलया गांव निवासी जसवीर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र गुरविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुखपाल सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरविंदर बुधवार को बुखार आने पर झोलाछाप से दवा लेने गया। वहां इंजेक्शन लगा दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनट बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग आने के साथ ही वह जमीन पर गिर गया। उसे गंगसरा स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से शाहजहांपुर रेफर किया गया।
हालत में सुधार नहीं होने पर बरेली लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र के तमाम किसान झोलाछाप के घर पहुंचे, लेकिन वह भाग गया। इस पर किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

गुरविंदर की मौत से मां व्यंत कौर, पत्नी रुपिंदर कौर, बहन लवजीत कौर, भाई सुखपाल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरविंदर की एक वर्षीय बेटा है। उसकी बहन लवजीत कौर की शादी दिसंबर माह में होनी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें