फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में युवक को सांप ने डसा: परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, पीड़ित को नहीं ले गए अस्पताल; चली गई जान

Thu, 20 Jul 2023 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गन्ने की फसल में खाद लगाते वक्त युवक को सांप ने डस लिया था। वह किसी तरह घर पहुंचा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय ओझा के पास ले गए। बाद में युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांप के डसने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एक युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सांप के डसने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन करीब 15 घंटे तक युवक को लेकर झाड़-फूंक करने वालों के चक्कर लगाते रहे। बाद में युवक ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव इसुरा निवासी महेंद्र कुमार के पुत्र अर्जुन (20) को बुधवार सुबह करीब 11 बजे गन्ने के खेत में खाद डालते समय सांप ने काट लिया। वह किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने चले गए। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: होटल में मंगेतर के साथ ठहरा था युवक, रात में तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर तिलहर के जनियुरा गांव में ओझा के पास ले गए। वहां झाड़फूंक और बिरवा पिलाने के करीब आधे घंटे बाद अर्जुन बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन बंडा के सुनासिर नाथ, मिर्जापुर ढाईघाट और जैतीपुर में झाड़फूंक कराने वाले के पास ले गए। 

वहां पर झाड़फूंक करने वालों ने हाथ खड़े कर दिए। अर्जुन की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन रात करीब दो बजे शव लेकर घर आ गए। सूचना पाकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें