फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खुश रहो तुम लोग...गुड बॉय': शाहजहांपुर में व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर युवक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

Sun, 11 Jan 2026 04:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगा मिला। जिसमें लिखा था कि खुश रहो तुम लोग...। बताया गया कि घरेलू कलह के कारण युवक ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
शिवओम अवस्थी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के मोहल्ला मतानी निवासी शिवओम अवस्थी (32 वर्ष) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मरने से पहले शिवओम ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाया कि खुश रहो तुम लोग। उसकी मौत की वजह घरेलू कलह मानी जा रही है।

विज्ञापन

 
परिजन ने बताया कि शिवओम रेस्टोरेंट चलाता था। उसके बाद ट्यूशन पढ़ाने लगा। उसका विवाह करीब एक साल पहले आरसी मिशन थाना क्षेत्र की युवती से हुआ था। एक सप्ताह से उसकी पत्नी मायके में थी। परिजन ने बताया कि शनिवार रात शिवओम ने अपने कमरे में सोया था। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें- Bareilly Daroga Payal Rani case: पति ने कहा- मजदूरी कर बनाया दरोगा, पत्नी बोली- काबिलियत से पाया मुकाम
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम के फोन पर व्हाट्एस स्टेट्स देखा गया, जो सुबह 6:51 बजे लगाया गया था। उसने लिखा है कि मेरा लास्ट वर्ड अब खुश रहो तुम लोग, जो खुशी मेरे रहने पर नहीं मिली तुम लोगों को मेरी गैर मौजूदगी पर मिले। बाय अब, सहने की हद लास्ट है मेरी, गुड बॉय। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें