फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहित प्रेमिका से शादी के लिए 150 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
राेजा के बरतारा में टॉवर पर चढ़े युवक के चलते हाईवे किनारे लगी भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। शादीशुदा प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव हरैया निवासी सुंदरम टावर पर चढ़ गया। बाद में वह तीन घंटे के बाद 150 फुट ऊंचे टावर से उतरा।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरतारा गांव में एक ढाबे के पास लगे टेलीकॉम कंपनी के टावर पर युवक चढ़ गया। जिद करने लगा कि विवाहिता को मौके पर बुलाकर उसके साथ उसे भेज दिया जाए। पुलिस ने विवाहिता और उसके घरवालों को मौके पर बुलाया तो युवक ने पुलिस से अपने खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही। पुलिस के आश्वस्त करने पर वह दोपहर दो बजे नीचे उतरा। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई।
पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका विवाहिता से प्रेम-प्रसंग एक फैक्टरी में काम करने के दौरान एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ वहां काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात उससे हुई थी। एक माह पहले महिला मायके आई थी। उसके पीछे वह भी यहां आ गया और विवाहिता को हासिल करने की जिद में टावर पर जा चढ़ा। इंस्पेक्टर उमेश मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सुंदरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें