पुवायां। गांव फरेंदा बरा निवासी 30 वर्षीय रामनिवास बुधवार दोपहर घर में बंधे लोहे के तार पर कपड़े डालने गया था। तार पर बिजली का केबल लिपटा हुआ था, जिससे तार में करंट आ गया।
कपड़े डालते समय रामनिवास करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। परिजनों ने डंडे की मदद से उसको तार से अलग किया। इसके बाद 108 सेवा की एंबुलेंस से उसको पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र पाल ने बताया कि रामनिवास की हालत खतरे से बाहर है, इलाज चल रहा है। संवाद