फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में युवक की पिटाई, युवती के साथ घूमने आया था; हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

Wed, 26 Nov 2025 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एक युवक को पकड़ लिया। वह युवती के साथ घूमने आया था। युवक के फोन में युवती का वीडियो भी मिला। इस पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
युवक को लातों से पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ घूमने आए दूसरे समुदाय के युवक को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। बताते हैं कि युवक व युवती लखीमपुर खीरी के उचौलिया के रहने वाले हैं। दोनों शाहजहांपुर में घूमने आए थे। संदेह होने पर युवक का मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें युवती का वीडियो भी मिला।  

विज्ञापन


हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने युवती के परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग आए और युवक को पीट दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में शामिल लोगों ने भी युवक को लातों से पीटा। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें