पुवायां। हरियाणा के सिरसा जिले के एक युवक ने विवाहित प्रेमिका को अपने साथ ले जाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस युवक को लेकर घर गई तो महिला और उसका पति नहीं मिले।
प्रेमी युवक बुधवार को एसपी से मिला। एसपी ने उसे पुवायां थाने भेज दिया। युवक ने बताया कि उसका पुवायां के एक गांव की विवाहिता से प्रेम संबंध है। कुछ दिन पूर्व विवाहिता उसके साथ चली गई थी। पुलिस ने महिला को वापस पति को सौंप दिया। महिला उसके साथ रहना चाहती है। पति विवाहिता को जबरन अपने साथ रख रहा है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद