फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे राजकीय मेडिकल कॉलेज से योग प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात योग प्रशिक्षक डॉ. ऋषि पांडेय यौन उत्पीड़न के मामले में फंस गए हैं। उन पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है, जिसकी एफआईआर बस्ती में दर्ज हुई है। शनिवार को बस्ती पुलिस योग प्रशिक्षक को गिरफ्तार करके ले गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मूलरूप से पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र निवासी डॉ. ऋषि पांडेय राजकीय मेडिकल कॉलेज में योग प्रशिक्षक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार शाम बस्ती जिले के वाल्टरगंज थानाध्यक्ष बीके सरोज टीम के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और डॉ. ऋषि पांडेय को गिरफ्तार कर लिए। उन्होंने बताया कि बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में तैनात युवती ने डॉ. ऋषि पांडेय पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी डॉक्टर ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती की ओर से इस मामले में 17 सितंबर को बस्ती के वाल्टरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष बीके सरोज ने बताया कि योग प्रशिक्षक डॉ. ऋषि कई बार युवती के पास गए और दुष्कर्म किया। इसके लिए वह शादी का आश्वासन देते रहे मगर वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी से मना कर दिया।
इस पूरे प्रकरण की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के द्वारा जुटाई जा रही है। यदि डॉ. ऋषि पांडेय का दोष पाया जाता है तो विभागीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय, प्रवक्ता, राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर
युवती से रिश्ता तय होने पर अक्सर जाते थे मिलने
शाहजहांपुर। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला कि योग प्रशिक्षक डॉ ऋषि पांडेय और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने युवती की शादी का रिश्ता तय हुआ था। दोनों की इंगेजमेंट भी हो चुकी थी। इसके बाद डॉ. ऋषि पांडेय मुलाकात करने अक्सर जाते रहते थे। इसी मुलाकात के दौरान आपस में मनमुटाव हो गया। इसके बाद युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। बाद में विवाद एफआईआर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें