साल का लक्ष्य 10 माह में पूरा करें
विकास कार्य संबंधी लक्ष्य भले ही साल भर का है लेकिन उसे 10 माह में पूरा करना होगा। काम होता दिखे और जनता को लाभ मिलता महसूस हो, उसके लिए यह जरूरी है और इसी अनुसार कार्ययोजना को संशोधित कर लें। कोई भी निर्माण कार्य लंबित नहीं रहे और लंबित मिलने पर कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई होगी। यह दो टूक निर्देश डीएम पुष्पा सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
ब्लॉक मिर्जापुर से ग्राम अभिचारपुर तक हुए सड़क निर्माण समतल जगह से नीचे कराने पर नराजगी व्यक्त की। पीडबल्यूडी अधिकारियों से कहा कि उसे ठीक कराएं और छूटा हुए मार्ग को भी शीघ्र बनाने को कहा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को तीन गांवों (अभिचारपुर, बरके मई और भर्रामई) को 26 जून तक विद्युतीकृत करने को कहा। उन्हों जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि कुल 5.96 लाख पेंशनधारक हैं और जिनका सत्यापन नहीं हुआ है उनकी सूची बनाकर बीडीओ के स्तर से सत्यापन करवाकर मुहैया कराएं ताकि उनका ब्योरा कम्प्यूटर में फ ीड हो और पेंशन समय से मिल सकें। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा को निर्देश दिया कि जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उनकी सूची दो दिन में दें को कहा ताकि संबंधित एसडीएम द्वारा उन लोगों के आधार कार्ड बनवा दिये जाएं। उन्होंने कहा कि राशन से 4.50 लाख लोग आश्रित हैं और उन्हें राशन मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। साथ ही कोटेदारों को नई दुकानों का आवंटन 30 जून तक पूरा करने को कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, एसडीएम सदर अजय तिवारी, परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय आदि मौजूद थे।