फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यश की गेंदबाजी व कौशल-संस्कार की बल्लेबाजी से जीती फरीद अकादमी

विज्ञापन
जलालाबाद में यश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक रजत शर्मा। स्रोत : आयोजक - फोटो : बाईपास किनारे अधजला शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जानकारी करते एसएसपी सौरभ दीक्षित। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट लीग में रविवार को शाहजहांपुर की फरीद क्रिकेट अकादमी और एसएस कॉलेज क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। फरीद एकेडमी के यश ने चार विकेट लिए जबकि कौशल ने 33 व संस्कार ने 44 रन बनाए। फरीद क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतने के बाद एसएस कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 131 रन बनाए। दीपक राजपूत ने 47 और गब्बर ने 27 रनों की पारी खेली। फरीद अकादमी के यश यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। सूर्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीद क्रिकेट अकादमी की टीम ने चार विकेट खोकर 17 ओवर में जीत हासिल कर ली।
कौशल ने 33 व संस्कार ने 44 रन हासिल किए। शानदार गेंदबाजी के लिए यश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर दिव्या विभु व युवराज रहे। आयोजक रजत शर्मा, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें