फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यशिका और अर्चना बनीं तीज क्वीन, ताज पहनाकर स्वागत

विज्ञापन
ओमर वैश्य महिला समिति का तीज उत्सव में उप​स्थित महिलाएं। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओमर वैश्य महिला समिति का तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हरे रंग के परिधानों में सज-धजकर आईं महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य कर धूम मचाई।
विज्ञापन

आयोजन शहर के एक होटल में हुआ। इसके बाद हाउजी गेम, अंताक्षरी, नेल आर्ट, स्टाइलिश अल्ता डिजाइन और समूह नृत्य हुए। विभिन्न स्पर्धा में बाजी मारने वाली यशिका गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। कोमल गुप्ता द्वितीय व मानसी तृतीय रहीं। 40 वर्ष से ऊपर में अर्चना गुप्ता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

श्वेता गुप्ता द्वितीय व पूजा गुप्ता तृतीय रहीं। नेल आर्ट और किट्स में श्रृति गुप्ता, आलता में पारुल गुप्ता प्रथम रहीं। पल्लवी गुप्ता को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। तीज क्वीन को ताज पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सोनिया गुप्ता ने तीज त्योहार पर रोशनी डाली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता, महामंत्री रीता गुप्ता, नीरू गुप्ता, शैली गुप्ता, राधा गुप्ता, योगिता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें