आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रोटी गोदाम स्कूल परिसर में हुई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लेकर सभी शिक्षामित्रों के चेहरे पर सहायक अध्यापक का पद छीने जाने का रोष साफ झलक रहा था। पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश को गलत बताते हुए कहा कि इस आदेश की वजह से शिक्षामित्र गलत रास्ता अपनाने को मजबूर हो जाएंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष यदवीर सिंह यादव ने कहा कि हाईकोर्ट का निर्णय तो शिक्षामित्रों को आत्महत्या करने को मजबूर करता है। शिक्षामित्र आत्महत्या करने जैसा कदम न उठाएं। संगठन सभी को उनका खोया सम्मान वापस दिलाएगा। हाईकोर्ट ने प्रदेश के नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही शिक्षामित्रों को गलत रास्ता अख्तियार करने का मार्ग प्रशस्त किया है। बैठक में महिला जिला प्रभारी संतोष शुक्ला, भुवनेश्वर सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, अनुज तिवारी, रीना यादव, प्रीति पांडेय, देवकी वर्मा, मोनिका श्रीवास्तव, मनिंदर सिंह, राजीव यादव प्रमोद यादव, राम कृपाल आदि मौजूद रहे।
स्कूलों में तालाबंदी करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ
शाहजहांपुर। हाईकोर्ट के द्वारा शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक पद पर किए गए समायोजन के निरस्त होने के दूसरे दिन रविवार को प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें एनसटीई एवं केंद्र सरकार के खिलाफ शिक्षामित्र संघ कार्य बहिष्कार और तालाबंदी करेगा।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने शिक्षामित्रों और शिक्षक संगठनों से सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट देकर शिक्षक बनाया गया, लेकिन हाईकोर्ट ने उन लोगों को शिक्षक बनने के लिए अपात्र घोषित कर दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी श्यामलाल यादव, वेदवर्मा, रामपूत पाल, सचिन मिश्रा, मिथलेश यादव, मुकेश पटेल, जितेंद्र दीक्षित, सज्जाद खां, ब्रजेश मिश्रा, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सोमवार से स्कूल नहीं जाएंगे शिक्षामित्र
खुटार। रविवार को बीआरसी भवन पर हुई शिक्षामित्रों की बैठक में हाईकोर्ट के निर्णय पर विचार हुई। तय हुआ कि सरकार का वक्तव्य आने और हाईकोर्ट के आदेश की प्रति मिलने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार से शिक्षामित्र स्कूल नहीं जाएंगे। बैठक के बाद शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान सुशील तिवारी, सुशील सिंह, कमलेश कुमार, सर्वेश पटेल, मुकेश शर्मा, धनपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, पूनम कनौजिया, महेंद्र वर्मा, विचित्र सिंह, ऊषा गुप्ता, चंद्रकिरण सहित तमाम शिक्षामित्र मौजूद रहे।
हाईकोर्ट के फैसले से शिक्षा मित्र सदमे में
तिलहर। हाई कोर्ट द्वारा शिक्षा मित्रों के समायोजन को निरस्त करने के आदेश से शिक्षामित्र सदमे में हैं। उन्होंने बिरियागंज स्थित वीरेंद्र यादव के आवास पर बैठक करके कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय से उनके सामने जीवन यापन का संकट पैदा हो गया है। इससे उनके भविष्य को गहरा आघात पहुंचा है। शिक्षा मित्रों के समायोजन को निरस्त करने पर इसका जबरदस्त विरोध किया जायेगा और स्कूलों में तालाबंदी कर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ी जायेगी। बैठक में ललित यादव देवकी नंदन, राजीव सिंह, राकेश कुमार, रवीेंद्र सिंह यादव, विमलेश, अनीता सोनपाल, नवनीत, रमाकांत, प्रदीप कुमार, ओमकार, सुरेश चंद्र, रामौतार आदि मौजूद रहे।
सुप्रीमकोर्ट जाएंगे शिक्षामित्र
निगोही। शिक्षामित्रों को प्रदेश सरकार की सह पर सहायक अध्यापकों को हाईकोर्ट ने अवैध करार दिया है। इस आदेश से नाराज शिक्षामित्रों ने निगोही ब्लाक में एक बैठक की। सुरेश कुमार की अध्यक्षता और देशराज के संचालन में चली बैठक में शिक्षामित्र शिशुपाल सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश से उन्हें काफी ठेस लगी है। इस अवसर पर मुकेश कुमार, जैनेंद्र सिंह, शगुफता खान, राजकुमार, रामप्रकाश सिंह, बेलावती, फरजाना, राकेश कुमार तोमर, मुकेश कुमार, सुरेशचन्द्र आदि ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही।