फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दाव-पेच

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में  दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। रामलीला मेले में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल में एक दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। स्टील बॉडी पहलवान ने कानपुर के गुड्डू सिंह को शिकस्त दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कलियर शरीफ निवासी स्टील बॉडी पहलवान और कानपुर के गुड्डू सिंह के बीच 20 मिनट तक जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें स्टील बॉडी पहलवान ने गुड्डू सिंह को परास्त कर जीत हासिल की। दिल्ली के नदीम पहलवान और बहेड़ी के देव पहलवान के बीच हुए मुकाबला हुआ। इसमें नदीम ने बाजी मारी।
फीलनगर के सलमान पहलवान ने 20 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में बरेली के राजू पहलवान को हराया। इस जीत पर सलमान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बरेली के मनोज पहलवान और फरीदपुर के हाकिम पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें