मोहल्ला मौजमपुर में कादरी मस्जिद की दुकान के किरायेदार व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मस्जिद कमेटी ने तहरीर देकर मस्जिद के मीनार निर्माण में रुकावट डालने और नमाजियों से गाली गलौज करने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार की है।
मौजमपुर स्थित मस्जिद कमेटी ने रविवार को कोतवाली में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मस्जिद में मीनार निर्माण का काम चल रहा है। मस्जिद की ही दुकान के किरायेदार व कुछ अन्य लोग उसके चबूतरे पर असामाजिक तत्वों के साथ बैठ कर शराब पीने के साथ ही नमाजियों से गाली गलौज करते हैं। 27 मार्च को प्रतिरोध करने पर इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मस्जिद कमेटी के नादरहसन, मकसूद, अकरम, मोहम्मद अहमद, रियाज अहमद, नाहीद बेग, शब्बन बेग, अजीमुल्ला, शखावत हुसैन उर्फ लालू आदि लोगोें ने न्याय की गुहार की है।