फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चौथे दिन मां कूष्मांडा का पूजन

Sat, 13 Apr 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन माता के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन-अर्चन किया गया। मंदिरों और घरों में भक्तों ने मातारानी की आराधना की।
विज्ञापन


सुबह उठकर माता के भक्तों ने घर व मंदिरों में सफाई और धुलाई की। इसके बाद माता की चौकी के सामने आसन ग्रहण किया। विधिवत पूजन कर मां कूष्मांडा का आह्वान किया और भोग लगाया। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के बाद आरती की। इसी तरह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में देवी मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर सुख, शांति व समृद्धि के लिए कामना की। लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नवरात्र पर देवी मां के नौ स्वरूपों का अलग-अलग दिन ध्यान किया जाता है। चौथा दिन माता कूष्मांडा का रहा, जबकि पांचवें दिन स्कंदमाता का पूजन किया जाएगा। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें