फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस आज तैयारियां की गईं पूरी

Sat, 20 Jun 2015 09:35 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर घोषित हुए विश्व योग दिवस को पहली बार ऐतिहासिक रूप देने के लिए शनिवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। जिले में रविवार को विशेष योग कक्षाएं संचालित करने और कराने के लिए क्या योग संस्थाएं और क्या प्रशासन सभी मुस्तैद दिखाई दिए। यहां तक कि सेना भी योग दिवस को यादगार बनाने के लिए वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित कर रही है। छावनी एरिया में होने वाले सेना के कार्यक्रम में सैनिकों के परिजन भी शामिल हो रहे हैं। अधिकांश संगठन, प्रशासन, योग संस्थाएं, राजनेता, आम लोग सुबह ही योगाभ्यास के कार्यक्रम बनाए हुए हैं, लेकिन सुबह की हौच-पौच से बचने के लिए सहज योग ध्यान केंद्र ने एसपी कॉलेज (नवीन भवन) में शाम पांच बजे से कार्यक्रम रखा है।
विज्ञापन

इधर, विश्व योग दिवस के उपलक्ष में केमिस्ट एसोसिएशन ने एक दिन पूर्व ही कैंट क्षेत्र स्थित सेलिव्रेशन मैरिज लॉन में योग शिविर लगाया। शिविर में प्रशिक्षक पवन सिंह, बलराम गुप्ता और वेदपाल सिंह ने योगाभ्यास कराया। नगराध्यक्ष सुधीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, महामंत्री सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुलेमान खां, अच्युत शुक्ला, संजय गुप्ता, आर्येंद्र सिंह, नवी अहमद, सुनीता तुली, वंदना गुप्ता, अदिति, सच्चिदानंद, यश गुप्ता, सूर्यांश, मनोज अवस्थी, विनीत ओमर, राहुल गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद समेत बड़ी संख्या में साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें