फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतर का आकार लेकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकार्ड

Tue, 03 Nov 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के अवसर पर अमर उजाला और फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बरेली के संयुक्त तत्वावधान में छह से ग्यारह नवंबर तक कार्निवाल का आयोजन शहर में किया जाएगा। कार्निवल की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस अवसर पर छह और सात नवंबर को टाउनहाल हॉकी क्लब के समीप स्थित प्रेस क्लब मैदान में गीत-संगीत का कार्यक्रम भी होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए घुड़सवारी के अलावा आकर्षक झूलों की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

फ्यूचर ग्रुप से जुड़े अभिषेक सक्सेना, दीपक चौहान, धीरज चौहान, डॉ. मन्नान खान आदि ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। छह नवंबर को एसएस कॉलेज में सुबह 10 बजे ‘वर्ल्ड रिकार्ड अटेम्प्ट ऑफ लार्जेस्ट ह्यूमन डव इमेज फार पीस’ नामक कार्यक्रम से कार्निवाल का शुभारंभ होगा। शांति का पैगाम लेकर स्कूल-कॉलेजों के बच्चे एसएस कॉलेज मैदान पर शांति के प्रतीक कबूतर के आकार में एक साथ खड़े होकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाएंगे। कॉलेज मैदान के लिए प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने स्वीकृति दे दी है। इसी दिन शाम अपराह्न तीन बजे से रात्रि दस बजे तक टाउनहाल मस्जिद तिराहा स्थित प्रेस क्लब मैदान में गायन प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
इसी तरह सात नवंबर को प्रेस क्लब मैदान में ही अपराह्न तीन बजे से डांस कंप्टीशन आदि कार्यक्रम होंगे। दोनों दिन बच्चों के मनोरंजन के लिए बम्पिंग राइड्स, घुड़सवारी, मिकी-माउस, जोकर्स आदि की व्यवस्था भी रहेगी। कार्निवाल का मुख्य आकर्षण दीपावली के लिए भव्य सजावट रहेगी, जो छह नवंबर से दीपावली के दिन तक सदर बाजार क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को जगमग रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें