प्रधानाचार्य रमेशचंद्र मिश्रा, प्रबंधक विनय मिश्रा ने कालेज परिसर में आम का पौधा लगाया। अन्य शिक्षकों और छात्रों ने भी परिसर में पौध लगाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने कहा कि पेड़ों के कटान से वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ी को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पेड़-पौधे हमारे जीवन का एक अंग हैं। पेड़ कम होने के कारण सूखा, बाढ़ जैसी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सभी लोग पौध लगाने के साथ ही उसकी देखभाल का संकल्प लें तो समस्या से निपटा जा सकता है। इस मौके पर शिक्षक राजाराम, कुलदीप अग्निहोत्री, ज्ञान प्रकाश, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार, मोहम्मद सिद्दीक, सरोज कुमार, प्रमोद तिवारी, अजीत कुमार, अशोक कुमार, साकेत, अनंत कुमार आदि मौजूद रहे।